मौसम फिर से करवट लेने वाला है | मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिन में कड़ाके की ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं ठंडी हवाओं के चलते temperature में गिरावट देखी जा सकती है. बताया जा रहा है कि उत्तर भारत सहित कई राज्यों में ठंड का असर और तेज हो सकता है सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी जबकि कई जगहों पर कोहरा भी छा सकता है ।
- मिनिमम टेम्परेचर में दो से चार डिग्री की गिरावट
- ठंडी हवाएं चलने के चांसेस
- कोहरे की संभावना सुबह के समय
मौसम विभाग का अलर्ट:
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड से बचाव के लिए सावधानी |बरतें बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जाए।
बचाव के उपाय:
1. गर्म कपड़े पहने
2 . सुबह जल्दी बाहर निकलने से बचें
3 . ठंडी हवा से खुद को सुरक्षित रखें
4. रात के समय हीटर का सुरक्षित उपयोग करें
5. सर कान और गले को ढक कर रखें
मौसम क्यों लेगा करवट ?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ( Western Disturbance )के आसार कम होने के बाद उत्तर भारत की तरफ ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है इसी वजह से Temperature लगातार गिरावट देखी जा रही है इस मौसमी गतिविधि का असर दिल्ली एनसीआर उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार और हरियाणा जैसे राज्यों में ज्यादा देखने के आसार हैं
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक ठंड का ये दौर अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान Temperature नॉर्मल से नीचे रहने की संभावना है । मौसम की ओर अपडेट के लिए लोगों को सलाह दी गई है कि Letest weather news पर नजर बनाए हैं
मौसम से जुड़ी हर ताजा और भरोसेमंद खबर के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें .

IMD क्या है?
IMD = India Meteorological Department (भारतीय मौसम विभाग)
यह एक भारत सरकार का आधिकारिक विभाग है। जो कि बताता है कि आगामी दिनों में मौसम का हाल क्या रहने वाला है। यह अपने स्तर पर रिसर्च कर्क यह अनुमान लगाया जाता है, कि मौसम आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बारिश होगी गर्मी रहेंगी ठंड पड़ेगी या फिर टेम्परेचर उप डाउन होगा गर्म हवाएं चलेंगी मौसम के बारे में सारी चीजें यहाँ पे अनुमान लगाई जाती हैं उसके साथ ही साथ यहाँ पर ये भी बताया जाता है की हवाएं कितनी तेज चलेगी जिससे एविएशन सेक्टर में कोई दिक्कत परेशानी न आए ।
IMD कौन-कौन से मौसम बताता है?
IMD यह सब मॉनिटर करता है:
- तापमान (Temperature)
- बारिश / हिमपात (Rain / Snowfall)
- हवा की गति और दिशा (Wind)
- नमी (Humidity)
- तूफ़ान, चक्रवात, लू, शीतलहर
- मानसून की भविष्यवाणी
